*कोतवाली ललितपुर पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*

पुलिस अधीक्षक, ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक, ललितपुर श्री कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सदर श्री अजय कुमार के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली ललितपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत *मु0अ0स0 939/26 धारा 352,115(2),109,351(3) बीएनएस व 3(1)द,ध, 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त खालिद पठान उर्फ बादशाह पुत्र यूसुफ खान निवासी जायसवाल पैट्रोल पम्प के पीछे गोविन्दनगर थाना कोतवाली जिला ललितपुर* को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुये न्यायिक अभिरक्षा हेतु मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* वादी श्री गब्बर अहिरवार द्वारा दिनांक 30.08.2026 को तहरीर देकर अवगत कराया गया था कि अभि0गण द्वारा वादी के साथ जातिसूचक शब्दो का प्रयोग करते हुये गाली गलौज करना व मना करने पर जान से मारने की नियत से हमला कर मारपीट करना तथा जान से मारने की धमकी दी गयी है ।

 

प्राप्त तहरीर पर कोतवाली ललितपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त खालिद पठान उपरोक्त को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है ।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*

खालिद पठान उर्फ बादशाह पुत्र यूसुफ खान निवासी जायसवाल पैट्रोल पम्प के पीछे गोविन्दनगर थाना कोतवाली जिला ललितपुर

 

*गिरफ्तारी का दिनांक-* 01.09.2026

 

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –*

01. उ0नि0 श्री प्रशान्त राणा कोतवाली ललितपुर जनपद ललितपुर मय टीम ।

02. उ0नि0 श्री कुलदीप राणा कोतवाली ललितपुर जनपद ललितपुर मय टीम ।

coming soon 

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य