*सफाई कर्मचारी के हितेषी कुंज बिहारी बाबरा ने जिलाधिकारी को दिया यह ज्ञापन जिसमें उन्होंने मांग की है कि*

ललितपुर : वार्ड नं. 05, जेल चौराहा, दुर्गा मंदिर, मेन झाँसी रोड स्थित वाल्मीकि मलिन बस्ती की दशकों पुरानी जर्जर पेयजल लाइन को नई पेयजल आपूर्ति योजना से जोड़कर शुद्ध जल उपलब्ध कराने हेतु।

आज दिनांक 02/09/26 को वार्ड नंबर 05 के वाल्मीकि समाज, सफाई कर्मचारीयों द्वारा एक ज्ञापन पत्र जिला अधिकारी को दिया गया जिसमें कुंजबिहारी बावरा द्वारा वाल्मीकि मलिन बस्ती की अत्यंत गंभीर समस्या को प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत कर बताया गया कि हमारी वाल्मीकि मलिन बस्ती के पास से गुजरने वाला नाला बहुत वर्षों पुराना है। इसी पुराने नाले के अंदर कई वर्ष पूर्व जो पेयजल पाइप लाइन बिछाई गई थी, वह भी अब पूरी तरह से पुरानी, जर्जर, सड़ी-गली और जगह-जगह से लीक हो चुकी है।
पेयजल के सभी कनेक्शन के पाइप गंदे नाले के कचरे, कीचड़ और दूषित पानी में डूबे पड़े हैं। जब नल आता है तो घरों में नाले का ही काला, बदबूदार और दूषित पानी आता है। हम वाल्मीकि समाज के गरीब परिवार इसी गंदे पानी को पीने को मजबूर हैं, जिससे हमारे बच्चों और बुजुर्गों में लगातार बीमारियाँ फैल रही हैं।
जबकि शासन की महत्वाकांक्षी हर घर नल – हर घर जल (अमृत योजना / जल जीवन मिशन) के तहत पूरे शहर में नई पाइप लाइन बिछाकर शुद्ध जल दिया जा रहा है, लेकिन हमारी यह मलिन बस्ती आज भी इस नई योजना से वंचित है।
अतः श्रीमान जी से करबद्ध प्रार्थना है कि –
1. मौके पर जल निगम / नगर पालिका की टीम भेजकर जांच कराई जाए।
2. इस वर्षों पुरानी, नाले में पड़ी जर्जर लाइन को तत्काल बंद कर, हमारी बस्ती को नई पेयजल आपूर्ति योजना से जोड़ा जाए और नाले से अलग, सुरक्षित स्थान से नई पाइप लाइन बिछाई जाए।
हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आप हम दलित, गरीब, मलिन बस्ती वासियों की इस जायज मांग को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र कार्यवाही कर हमें शुद्ध जल उपलब्ध कराने की कृपा करेंगे।
संलग्नक – गंदे नाले में पड़ी पेयजल लाइन का फोटो
इस मौके पर उपस्थित
कुंजबिहारी बावरा, आदर्श करोसिया, सनी बावरा, विनीत बाबा, प्रियंक करोसिया, देव नरया, प्रवीण करोसिया, हीरो, कुनाल घावरी अन्य
समस्त बस्तीवासी – वाल्मीकि समाज
वार्ड नं.
05, जेल चौराहा, दुर्गा मंदिर, मेन झाँसी रोड, ललितपुर

Coming soon








