मास परायण पाठ के समापन पर भव्य कन्या भोज व विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

कन्या पूजन के साथ हुआ आयोजन का शुभारंभ, देर रात तक चलता रहा प्रसाद वितरण

 

महरौनी, ललितपुर।

पावन सावन मास के उपलक्ष्य में श्री लक्ष्मीनारायण जी मंदिर महरौनी में आयोजित मास परायण पाठ के समापन उपरांत रविवार को सभी श्रद्धालुओं के सहयोग से नगर कन्या भोज एवं विशाल भंडारा प्रसाद वितरण का भव्य आयोजन किया गया। धार्मिक एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुए आयोजन में नगर की हजारों कन्याओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीलम दुष्यंत बडोनियां एवं मंदिर प्रबंध समिति के सदस्यों द्वारा मंदिर परिसर में देवी स्वरूपा कन्याओं का विधि-विधान एवं भावपूर्वक पूजन कर किया गया। कन्याओं को प्रेमपूर्वक भोजन कराया गया तथा दक्षिणा भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया गया।

इसके पश्चात सद्भावना मंच पर नगर की हजारों कन्याओं एवं श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण का क्रम शुरू हुआ। विशाल संख्या में पहुंची कन्याओं और श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया, जिससे पूरा आयोजन भव्य एवं दिव्य स्वरूप में नजर आया।

श्री लक्ष्मीनारायण भगवान की कृपा एवं मां अन्नपूर्णा के आशीर्वाद से विशाल भंडारा दोपहर से लेकर देर रात तक सुचारु एवं सुव्यवस्थित ढंग से चलता रहा। प्रसाद वितरण की व्यवस्था में श्रद्धालुओं एवं सेवाभावी भक्तों ने पूरे समर्पण के साथ अपनी सेवाएं दीं। आयोजन के दौरान कहीं से किसी प्रकार की कमी अथवा असुविधा नहीं हुई।

भंडारे को सफल बनाने में नगर एवं क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। सेवा, समर्पण और श्रद्धा से ओत-प्रोत इस आयोजन ने धार्मिक एकता एवं सद्भाव की सुंदर मिसाल प्रस्तुत की। आयोजन की सफलता में योगदान देने वाले सभी भक्त एवं सेवाभावीजन बधाई के पात्र रहे।

coming soon 

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य