पुलिस अधीक्षक ललितपुर व साइबर क्राइम थाना ललितपुर पुलिस द्वारा पहलवान गुरुद्दीन महाविद्यालय में “पुलिस की पाठशाला” जागरूकता अभियान के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक।

“पुलिस की पाठशाला” अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों को कानून, साइबर सुरक्षा, महिला एवं बाल सुरक्षा, यातायात नियमों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक कर उन्हें सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना है।

 

ललितपुर : पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कुमार बाजपेयी द्वारा पहलवान गुरुद्दीन महाविद्यालय में “पुलिस की पाठशाला” साइबर जागरूकता अभियान के अन्तर्गत छात्राओं से संवाद कर उन्हें विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों के सम्बन्ध में जागरूक किया गया।

 

इस दौरान छात्राओं को वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के उपायों के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए कहा गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी व्यक्तिगत जानकारी, बैंक खाता विवरण, एटीएम/डेबिट कार्ड, ओटीपी अथवा पासवर्ड साझा न करें। किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने अथवा अज्ञात एप्लीकेशन डाउनलोड करने से बचें तथा ऑनलाइन ठगी होने की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

 

छात्राओं को महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के सम्बन्ध में जागरूक करते हुए उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या अथवा असुरक्षा की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही महिला हेल्पलाइन 1090, 181 एवं आपातकालीन पुलिस सेवा 112 के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।

 

पुलिस अधीक्षक द्वारा यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करते हुए दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने की अपील की गई।

 

इसके अतिरिक्त छात्र-छात्राओं को सोशल मीडिया का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने, सोशल मीडिया पर किसी भी आपत्तिजनक अथवा भ्रामक सामग्री को साझा/फॉरवर्ड न करने तथा सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले अपराधों के प्रति सतर्क रहने के लिए जागरूक किया गया।

 

पुलिस अधीक्षक ने छात्राओं से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं एवं जिज्ञासाओं को सुना तथा उन्हें कानून का पालन करने, अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी आपराधिक गतिविधि की जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने के लिए प्रेरित किया।

 

मौके पर महाविद्यालय के शिक्षकगण, पुलिस अधिकारी/कर्मचारी एवं छात्राएं उपस्थित रही।

coming soon 

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य