*हावड़ा, 28 अगस्त 2026: श्रावण सुदी पूर्णिमा के दिन आज विवेक विहार क्लब हाउस, बंगवासी (हावड़ा दक्षिण) में ‘वात्सल्य की पहचान – रक्षाबंधन महापर्व’ का भव्य आयोजन किया गया।*

*इस पावन अवसर पर पूज्य आचार्य श्री 108 वसुनंदी जी महामुनिराज के सानिध्य में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की गयी।*

आप सभी रक्षाबंधन पर्व की बहुत बहुत शुभकामनाएं एवं हार्दिक बधाई
*आज प्रात कालीन 5:15 बजे: अभिषेक एवं शांतिधारा के बाद श्री 1008 शांतिनाथ विधान एवं 7:45 बजे: श्री 1008 श्रेयांसनाथ भगवान की पूजा की गयी*
*प्रातः 9:00 बजे:आचार्य श्री 108 वसुनंदी जी महामुनिराज ने धर्म सभा को संबोधित किय,सभी साधर्मी भव्य जीवों ने आचार्य श्री के मुखारबिंद से आज के दिन के विशेषतः को जाना*
*आचार्य श्री के मंगल प्रवचन के बाद सभी साधर्मी भव्य जीवों ने आचार्य श्री संघ के मंगल सानिध्य में श्रेयांश नाथ भगवान का निर्वाण लड्डू समर्पित किया*
*महापर्व के मुख्य आकर्षण:*
*11 किलोग्राम का विशाल लड्डू: भगवान के चरणों में 11 kg का विशेष विशाल लड्डू अर्पित किया गया।*
*विशेष रक्षाबंधन: पूज्य उपाध्याय श्री 108 प्रज्ञानंद जी मुनिराज की पिच्छी में हीरे, स्वर्ण एवं रजत से सुसज्जित राखी बांधने का सौभाग्य भक्तों को मिला।*
*कार्यक्रम के समापन के पश्चात सभी श्रद्धालुओं के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई थी।*









