महरौनी (ललितपुर)।

ईद मीलादुन्नबी के मुबारक अवसर पर क्यामगाह स्थित मदरसा अंजुमन-ए-इस्लामिया कमेटी के तत्वावधान में नातिया प्रोग्राम आयोजित किया गया। बच्चों ने खूबसूरत नातें प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों की खूब वाहवाही बटोरी। कमेटी ने बच्चों को पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया।
इसके बाद यूपी बोर्ड एवं CISCE बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
वक्ताओं हाजी रसीद बाबू, इरफान अली एड., मकसूद अली मौलवी, मौलाना सलीम कादरी व हाफिज सलामत रजा ने विद्यार्थियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि मेहनत और लगन से पढ़ाई कर वे नगर व देश का नाम रोशन करें। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य, बेहतर स्वास्थ्य तथा सफलता के लिए दुआ की।
कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद खान एड. ने किया, जबकि आभार मदरसा सदर समद खान एड. ने व्यक्त किया। इस अवसर पर यूनिस हाशमी, इफ्तिखार खान, हाजी हारून खान एड., हाजी पीर खान, हाजी मुवीन खान, जाकिर अली सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।









