रक्षाबंधन पर्व के चलते खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापेमारी

आज दिनांक 26/08/2026 को रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं जिलाधिकारी महोदय ललितपुर के निर्देश के क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा ललितपुर नगरपालिका स्थित अजिनेरिया दूध डेयरी के यहां छापामार कार्यवाही कर वहां भंडारित घी का नमूना संग्रहित किया गया। । इसके उपरांत टीम द्वारा महरौनी स्थित मयंक जैन की दुकान का निरीक्षण किया वहां बड़ी मात्रा में लड्डू बनते पाया । युक्त दुकान से लड्डू और खोये का नमूना संग्रहित किया गया। उसके उपरांत टीम द्वारा महरौनी स्थित पार्वती चिलिंग सेंटर से दूध का दो नमूना संग्रहित किया। जांचोपरांत अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। टीम में सहायक आयुक्त खाद्य -II विनोद कुमार शर्मा, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी कलामुद्दीन, खाद्य सुरक्षा अधिकारी एस एस निरंजन और नागेंद्र कुमार पटेल सम्मिलित रहे।

Coming soon
trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य