महरौनी BRC की बदहाली से बच्चों की सुरक्षा पर सवाल जलभराव और कीचड़ से मुख्य द्वार तक पहुंचना मुश्किल, मासूम बच्चों को भी परेशानी

महरौनी (ललितपुर)।

महरौनी स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र (BRC) की बदहाल तस्वीरें शिक्षा विभाग की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर रही हैं। BRC के मुख्य प्रवेश द्वार तक पहुंचने वाला रास्ता कीचड़ और गड्ढों में तब्दील है, जबकि परिसर के भीतर बारिश का पानी जमा होने से आवागमन मुश्किल बना हुआ है।

सबसे चिंताजनक स्थिति यह है कि BRC परिसर में संचालित विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चे भी इसी जलभराव और कीचड़ भरे रास्ते से स्कूल पहुंचने को मजबूर हैं। इससे बच्चों के फिसलने, चोटिल होने तथा गंदे पानी से संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है।

शिक्षकों का कहना है कि ग्रामीण विद्यालयों में अव्यवस्था मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाती है, लेकिन शिक्षा विभाग के ब्लॉक स्तरीय केंद्र की यह स्थिति जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े करती है। शिक्षकों ने BRC परिसर में जलनिकासी और आवागमन की व्यवस्था तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Coming soon
trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य