ललितपुर। लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321बी2 द्वारा भारतीय जैन मिलन क्षेत्र संख्या-13 के क्षेत्रीय अध्यक्ष वीर श्रेयांस जैन गदयाना को मिलन भावनाओं के साथ उत्कृष्ट कार्य करने एवं सेवा भावना से सामाजिक, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा पर्यावरण के क्षेत्र में सराहनीय योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में लायंस इंटरनेशनल के पदाधिकारियों द्वारा वीर श्रेयांस जैन गदयाना को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर उनके सेवा कार्यों की सराहना की गई। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं गणमान्यजनों ने कहा कि समाजसेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर किए जा रहे कार्य समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। वीर श्रेयांस जैन गदयाना ने सम्मान के लिए लायंस इंटरनेशनल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा कार्यों के लिए मिलने वाला सम्मान समाज के प्रति समर्पण और सेवा भावना को और अधिक मजबूत करता है। उन्होंने भविष्य में भी इसी भावना के साथ समाजहित एवं मानव सेवा के कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया। क्षेत्रीय मुख्य प्रचार संयोजक विशाल जैन पवा ने कहा कि क्षेत्रीय अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में सभी शाखाओं के द्वारा जैन सम्राट गौरव वर्ष मनाया जा रहा है।










