KYC के लिए भटकते रहे उपभोक्ता, बैंक कर्मचारी बाजार में घूमते नजर आए

ललितपुर। भारतीय स्टेट बैंक की बुदनी मड़ावरा शाखा में बैंक उपभोक्ताओं को केवाईसी (KYC) कराने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, बैंक के एक कर्मचारी के बैंक समय में बाजार में घूमने का वीडियो सामने आने के बाद बैंक की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

 

पूरा मामला उत्तर प्रदेश के ललितपुर जनपद की तहसील मड़ावरा का है। सामने आए वीडियो में एक व्यक्ति लाल टी-शर्ट में बैंक कर्मचारी के पीछे-पीछे चलता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि वह अपनी केवाईसी कराने के लिए कर्मचारी के पीछे घूम रहा था।

 

गौर करने वाली बात यह है कि बैंक का निर्धारित लंच टाइम दोपहर 2 बजे से 2:30 बजे तक बताया जाता है, जबकि वीडियो में कर्मचारी करीब 1:15 बजे बैंक का काम छोड़कर बाजार की ओर जाते नजर आ रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि यदि बैंक समय में उपभोक्ता अपने जरूरी बैंकिंग कार्यों के लिए परेशान हो रहे हैं, तो जिम्मेदार कर्मचारी बाजार में क्यों घूम रहे थे?

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि बैंकिंग सेवाओं में इस तरह की लापरवाही से उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानी उठानी पड़ती है। अब देखना यह है कि संबंधित बैंक अधिकारी वीडियो में सामने आए मामले की जांच कर लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कोई कार्रवाई करते हैं या फिर मामला हमेशा की तरह नजरअंदाज कर दिया जाता है।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य