झाँसी। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन, वैगन मरम्मत कारखाना, झाँसी शाखा के शाखा सचिव राजा भैया जी की अगुवाई में आज कारखाने में नवपदस्थ उप मुख्य कार्मिक अधिकारी श्रीमान जॉय अमित वार्डिन जी से शिष्टाचार भेंट की गई। इस अवसर पर यूनियन के पदाधिकारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर कारखाने में पदस्थापना पर उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।

उल्लेखनीय है कि वैगन मरम्मत कारखाना, झाँसी में उप मुख्य कार्मिक अधिकारी का महत्वपूर्ण पद विगत कई माह से रिक्त चला आ रहा था, जिसके परिणामस्वरूप कार्मिक विभाग से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण प्रकरण एवं कर्मचारियों के लंबित कार्य प्रभावित हो रहे थे। उक्त समस्या को नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन द्वारा निरंतर गंभीरता के साथ विभिन्न स्तरों पर उठाया जाता रहा तथा पद की शीघ्र पूर्ति हेतु संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से लगातार पत्राचार एवं प्रयास किए गए।
डिप्टी सीपीओ महोदय द्वारा यूनियन प्रतिनिधिमंडल को कर्मचारियों से संबंधित सभी लंबित प्रकरणों के त्वरित गति से निस्तारण का भरोसा दिलाया गया। नवागंतुक अधिकारी के पदभार ग्रहण करने से कार्मिक विभाग से संबंधित लंबित प्रकरणों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण की आशा जगी है।
शाखा सचिव राजा भैया जी ने नवागंतुक आदरणीय उप मुख्य कार्मिक अधिकारी श्रीमान जॉय अमित वार्डिन जी का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके कुशल प्रशासनिक मार्गदर्शन में कारखाने के कर्मचारियों से संबंधित कार्मिक प्रकरणों का समयबद्ध एवं प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित होगा।
*यूनियन प्रतिनिधिमंडल द्वारा मुख्य समस्याओं को डिप्टी सीपीओ महोदय के समक्ष इस प्रकार रखा।*
01. कारखाने में आर्टीजन संवर्ग की विभिन्न ट्रेडों में कर्मचारियों की पदोन्नति शीघ्र करने की मांग को प्रमुखता उठाया गया।
02. कारखाना झांसी के कर्मचारियों के पीएफ निकासी संबंधी समस्या की मांग को प्रमुखता से उठाया गया।
03. मिनिस्टीरियल कैडर में हो रहे डी-मर्जर से उत्पन्न हुई समस्या के शीघ्र निराकरण की मांग प्रमुखता से उठाया गया।
इस अवसर पर यूनियन प्रतिनिधिमंडल की ओर से केंद्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती ऊषा सिंह, झाँसी मंडल से मंडल सहायक सचिव हरि शंकर यादव, शाखा सचिव राजा भैया, शाखा कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, शाखा पूर्व अध्यक्ष आशीष नायक, शाखा उपाध्यक्ष दयाशंकर यादव , राम निवास,युसूफ खान, शाखा सहा.सचिव शिवम यादव, ई.सी.सी. डायरेक्टर जितेंद्र कुमार वर्मा, उत्तर मध्य रेलवे इंस्टिट्यूट सदस्य संतोष कुमार वर्मा, सांस्कृतिक अकादमी के संयुक्त सचिव विवेक भारद्वाज,अभिषेक मिश्रा, नरेंद्र कुमार मीना आदि उपस्थित रहे









