नई दिल्ली। ‘इंडिया प्राउड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ की ओर से आयोजित नेशनल अवॉर्ड समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं एवं विशिष्ट व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि अजीत तेवतिया, चेयरमैन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार एवं इस्पात मंत्रालय, भारत सरकार, रहे। उन्होंने समारोह में उपस्थित प्रतिभाओं को सम्मानित करते हुए उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर अजीत तेवतिया ने कहा कि देश की प्रतिभाओं और समाज के लिए उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलना गौरव की बात है। ऐसे सम्मान युवाओं और समाज के अन्य लोगों को आगे बढ़कर देशहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए गणमान्य अतिथियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रतिभागियों ने भाग लिया। समारोह के दौरान उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किए गए।आयोजित भव्य सम्मान समारोह में देश की उत्कृष्ट प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।
देश के विभिन्न राज्यों से 100 से अधिक प्रतिभाओं ने इस गौरवपूर्ण समारोह में हिस्सा लिया और अपनी उपलब्धियों से भारत का नाम रोशन किया।
कला, शिक्षा, समाजसेवा, संस्कृति, खेल, व्यवसाय एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

Jio TV channel no 1167








