भक्तों की अल्प पूजा में ही प्रसन्न होते है भोलेनाथ:- स्वामी चन्द्रेश्वर गिरी गुरूवार को श्रद्धालुओं ने बनाये 15 लाख पार्थिव शिवलिंग

ललितपुर। श्री सिद्धपीठ चंडी मंदिर धाम पर चल रहे सवा पांच करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण व श्री रूद्रमहायज्ञ में गुरूवार को धर्मलाभ लेने के लिए श्रद्धालुआंे का सैलाव उमड़ पड़ा।गुरूवार को श्रद्धालुओं ने 15 लाख पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया। प्रातः कालीन बेला में यज्ञशाला में श्री रूद्रमहायज्ञ का पंचांग पूजन किया गया, जो मुख्य यजमान हरीशंकर साहू सहित अन्य सहयजमानों द्वारा किया गया।
अपरान्ह में पार्थिव शिवलिंग का पूजन व महारूद्राभिषेक किया गया। श्रीरामकथा का पोथी पूजन मुख्य यजमान डाॅ अनूप श्रीवास्तव,डाॅ रानी श्रीवास्तव ने किया।फिर कथाव्यास चन्द्रभूषण पाठक द्धारा श्रद्धालुओं को भव्य व दिव्य रामकथा सुनाई।जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-भिवोर हो गये।
तत्पश्चात श्रद्धालुओं के साथ धर्म चर्चा करते हुये। श्री चंडी पीठाधीश्वाराचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी चन्द्रेश्वर गिरी जी महाराज ने कहा कि भगवान भोलेनाथ की महिमा का कोई छोर नही है। सम्पूर्ण सावन माह भगवान भोलेनाथ के लिये समर्पित है। भगवान भोलेनाथ भक्त की अल्प पूजा से भी प्रसन्न हो जाते है। इसी प्रकार भगवान की भक्ति की महिमा श्री शिवमहापुराण में बताई गयी है। भगवान शिव के इस पुराण को सुनने से मनुष्य सब पापो से मुक्त हो जाता है तथा इस जीवन में बड़े बड़े उत्कृष्ट भोगो का उपभोग करके अंत में शिव लोक को प्राप्त होता है। मनुष्य को चाहिए की वो भक्ति ज्ञान वैराग्य से संपन्न हो आदर से इसका श्रवण करे द्य सात संहिताओं से युक्त यह दिव्य शिवपुराण परब्रम्हा परमात्मा के समान विराजमान है और सबसे उत्कृष्ट गति प्रदान करने वाला है। जो निरंतर अनुसन्धान पूर्वक शिव पुराण को बोलता है या नित्य प्रेमपूर्वक इसका पाठ मात्र करता है। वह पुण्यात्मा है इसमें संशय नहीं है। जो उत्तम बुद्धि वाला पुरुष अंतकाल में भक्तिपूर्वक इस पुराण को सुनता है, उसपर अत्यंत प्रसन्न हुए भगवन महेश्वर उसे अपना पद ( धाम ) प्रदान करते है। जो प्रतिदिन आदरपूर्वक इस शिव पुराण की पूजा करता है वह इस संसार मे संपूर्ण भोगो को भोगकर अन्त मे भगवान शिव के पद को प्राप्त कर लेता है। जो प्रतिदिन आलस्यरहित हो रेशमी वस्त्र आदि से इस शिव पुराण का सत्कार करता है। वह सदा सुखी रहता है। यह शिव पुराण निर्मल तथा भगवान का सर्वस्व है। जो इहलोक और परलोक मे भी सुख चाहता हो। उसे आदर के साथ प्रयत्नपूर्वक इसका सेवन करना चाहिये। यह निर्मल एवं उतम शिव पुराण धर्म,अर्थ,काम और मोक्ष रुपी चार पुरुषार्थ को देने वाला है। इस दौरान भगवान भोले के दरवार की महाआरती में प्रेस क्लब अध्यक्ष राजीव बबेले,अनूप मोदी,अश्विनी पुरोहित, राहुल शुक्ला,बाबा पातालेश्वर गिरी, दिनेश पाठक, रामकृपाल गुप्ता, बाबा हीरानंदगिरी,लक्ष्मीनारायण साहू,संतोष साहू,बृजमोहन संज्ञा,मनीष कुमार दुबे, आदि सहित सैकड़ों भक्तों ने उपस्थित होकर धर्मलाभ लिया।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य