ललितपुर : बार पुलिस ने राजकीय इंटर कॉलेज बार पहुंचकर मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, सरकारी योजनाओं और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया।

पुलिस ने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 181, 1090, 112 एवं साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और साइबर अपराधों से बचने के उपायों के बारे में बताया।
इस दौरान मिशन शक्ति प्रभारी राजेश सिंह, महिला पुलिसकर्मी मनोरमा एवं गुड्डन देवी सहित कॉलेज की छात्राएं मौजूद रहीं।








