महरौनी, ललितपुर।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर ललितपुर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई ने उत्कृष्ट कार्य एवं कर्तव्यनिष्ठा के लिए थाना महरौनी में तैनात पुलिसकर्मी राघवेन्द्र सिंह राजावत को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।
प्रशस्ति-पत्र में एसपी ने राघवेंद्र सिंह राजावत की निष्ठा, परिश्रम, कर्तव्यपरायणता एवं अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने राजकीय दायित्वों का समुचित निर्वहन कर पुलिस की उत्कृष्ट छवि बनाए रखने में सराहनीय योगदान दिया है।
एसपी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उत्कृष्ट कार्यों के लिए भूरि-भूरि प्रशंसा की।









