महरौनी,ललितपुर।
तहसील महरौनी अंतर्गत ग्राम गुढ़ा निवासी पं. शुयस द्विवेदी पुत्र श्री भरत द्विवेदी का ग्राम विकास अधिकारी (VDO) के पद पर चयन होने से गांव सहित क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों एवं ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
पं. शुयस द्विवेदी की इस सफलता को उनकी मेहनत, लगन एवं समर्पण का परिणाम बताया जा रहा है। चयन की खबर मिलते ही परिजनों एवं शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि वे अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करते हुए ग्रामीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
उनकी सफलता पर क्षेत्रवासियों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि पं. शुयस द्विवेदी का चयन गांव के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। सफलता की खबर पर उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है।









