महरौनी, ललितपुर।
साइबर अपराधों से बचाव एवं जागरूकता के उद्देश्य से थाना महरौनी पुलिस ने बुधवार को कस्बे के एक कोचिंग सेंटर में साइबर जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा करने तथा सोशल मीडिया के दुरुपयोग से होने वाले नुकसान की जानकारी दी।
पुलिस ने अपील की कि किसी अनजान व्यक्ति से बैंक संबंधी जानकारी, पासवर्ड, ओटीपी या अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें और संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें। साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करने तथा राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया भी बताई गई।
अभियान में उप निरीक्षक रामकृपाल सिंह, कांस्टेबल सतीश कुमार मिश्र एवं कांस्टेबल सचिन सैलानी मौजूद रहे।









