*चाइल्ड हेल्प लाइन की टीम की तत्परता से परिजनों तक सकुशल पहुंची डेढ़ वर्षीय बच्ची*

ललितपुर : जनपद में बच्चों की सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश के निर्देशन में जिला प्रोबेशन कार्यालय की चाइल्ड हेल्पलाइन टीम 24 घण्टे सक्रिय रहकर कार्य कर रही है और असहाय बच्चों को रेश्क्यू करके उन्हें उनके माता-पिता या अभिभावकों तक सकुशल पहुंचा रही है।
इसी क्रम में बीती 18 अगस्त को सूचना प्राप्त हुई एक डेढ़ साल की बच्ची पनारी रोड के पास मिली है, जिस पर तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन टीम, पीआरबी 112 ,थाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को अपने सुपुर्द लेकर माता-पिता की खोजबीन शुरू कर दी और रात में परिजनों को खोज कर उनके माता-पिता को सुपुर्द कर दिया गया। बच्ची सकुलशल अपने घर पहुंच गई।
इस दौरान टीम से महिला थाना प्रभारी अनीता सिंह, परियोजना समन्वयक अजय कुशवाहा, पर्यवेक्षक अतुल कुमार, शुभम शुक्ला और थाना कोतवाली पुलिस मौके पर रहे।

एक बार सेवा का मौका जरूर दें

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य