प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के द्वारा 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महा अभियान

ललितपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के द्वारा 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महा अभियान इसके अंतर्गत 17 और 18 अगस्त को गोल्डन रोज पब्लिक स्कूल इंग्लिश मीडियम,अटल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज,केपीएस डिग्री कॉलेज, श्री राम कन्वेंट पब्लिक स्कूल ललितपुर, राजकीय हाई स्कूल तैराई फाटक,राज ऋषि पुरुषोत्तम दास टंडन राजकीय महाविद्यालय, वीणा वादिनी बालिका इंटर कॉलेज तैराई फाटक,राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तालबेहट,मर्दन सिंह इंटर कॉलेज, जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय तालबेहट, इंटरमीडिएट कॉलेज बांसी ,एमजी पब्लिक स्कूल बांसी ,सुदर्शन डिग्री कॉलेज बांसी यूपीएस कंपोजिट स्कूल बांसी, किशोर संप्रेषण गृह ललितपुर नशा मुक्ति कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम में राजयोग मेडिटेशन के द्वारा मन को शांत सकारात्मक एवं शक्तिशाली बनाने का संदेश दिया गया नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं बल्कि उसके परिवार शिक्षा संस्कार और भविष्य को भी प्रभावित करता है ब्रह्माकुमारी बहनों ने छात्र-छात्राओं शिक्षकों और अन्य उपस्थित व्यक्तियों को मन को शक्तिशाली बनाने के मुख्य पांच बातें बताईं ,पहली स्वयं की सत्य पहचान दूसरी है सकारात्मक चिंतन तीसरी है अच्छे मित्रों का चयन चौथी है लक्ष्य निर्धारित करना और पांच भी है कम से कम 10 से 15 मिनट राजयोग का अभ्यास जरूर करें! सभी विद्यालय, महाविद्यालय एवं संस्थान के प्रधानाचार्य प्राचार्य एवं संस्थान के संचालक का संपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ अंत में बहनों ने सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद आभार व्यक्त किया!

एक बार सेवा का मौका जरूर दें

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य