मोहल्ला नेहरू नगर में अम्बेडकर तिराहा के पास स्थित श्री शीतला माता मन्दिर , शिव मन्दिर व हनुमान मन्दिर में धार्मिक आस्था व भक्ति का माहौल रोजाना देखने को मिल रहा है श्री शीतला माता मन्दिर पर गुरु पूर्णिमा के दिन से सावन के इस पवित्र माह में पूरे एक माह तक अखण्ड रामायण पाठ का रोजाना कार्यक्रम चल रहा है कार्यक्रम की शुरुआत में पंडित राजू तिवारी जी महाराज ने बड़े ही विधी विधान व मंत्रोच्चार के बीच पूजन अर्चन करवाया फिर श्रद्धा और भक्ति के साथ अखण्ड रामायण पाठ का शुभारंभ किया था अखण्ड रामायण पाठ सावन के पूरे एक माह तक लगातार चलेगा अखण्ड रामायण पाठ के दौरान पूरा मन्दिर परिसर व आस पास का क्षेत्र गुंजायमान हो उठा मन्दिर पर आये हुये सभी श्रद्धालु भक्ति रस में सरोबार नजर आ रहे हैं इस अवसर पर पंडित राजू तिवारी महाराज ने मोहल्ले के व आस पास के सभी धर्म प्रेमी बन्धुओं से कहा कि अधिक से अधिक संख्या में श्री शीतला माता मन्दिर पर आकर अखण्ड रामायण पाठ का रसपान करे और सावन के इस पवित्र माह में अपने मंगलमय जीवन को सफल बनायें इस धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालु बढ़ चढ़ कर भाग ले रहे हैं।









