ललितपुर।
बुंदेलखंड जोंन झांसी वन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित बुंदेलखंड मे हरीतिमा संबर्धन एवम भूजल वृद्धि सम्भावना कार्यशाला में डॉ0 अरुण कुमार सक्सेना राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार वन एवम पर्यावरण जन्तु उद्यान जलवायु परिवर्तन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा बुंदेलखंड सेवा संस्थान के सचिव बासुदेव सिंह को सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि बुंदेलखंड सेवा संस्थान ने नदी पुनर्जीवंन तालाब जीर्णोद्धार खेत तालाब दोहा मॉडल से जल संरक्षण का अच्छा कार्य किया है

किसानो को फायदा हुआ ग्राउंड वाटर रिचार्ज हुआ है। खेत का खेत मे गाँव का पानी गाँव मे के नारे को समुदाय मे चरितार्थ किया है एक लाख से अधिक फलदार पौधे देकर ओडी नदी, अम्झिर नदी, बनडई नदी के किनारे के किसानों को जागरुक किया गया है। हजारों परिवार लाभ पा चुके हैं। जिलाधिकारी ललितपुर द्वारा कार्यशाला में प्रतिभाग करने हेतु चयनित किया गया था।

इस अवसर पर डॉ0 अरुण कुमार सक्सेना राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार वन एवम पर्यावरण जन्तु उद्यान जलवायु परिवर्तन विभाग उत्तर प्रदेश ने अपने संबोधन में कहा कि गाँव में हरियाली घर घर खुशहाली के लिए पेड लगाना और बचाना है। जल शुद्ध पेयजल वायु ही जीवन है। अब बुंदेलखंड में हरियाली बढ़ी है और ग्राउंड वाटर भी रिचार्ज हुआ है। सभी लोग मिल कर कार्य करें तभी देश का विकास होगा।







