हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मार्ग, कांवड़ यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत

महरौनी (ललितपुर)।
पवित्र श्रावण मास में शिवभक्ति की बयार बह रही है। नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक प्रतिदिन श्रद्धालु कांवड़ लेकर भगवान भोलेनाथ के दरबार में पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में ग्राम खिरिया भारंजू से शिवधाम कुंडेश्वर के लिए भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई।
कांवड़ यात्रा में श्रद्धालु हाथों में कांवड़ और अधरों पर हर-हर महादेव का जयघोष करते हुए उत्साहपूर्वक आगे बढ़े। यात्रा का मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों द्वारा पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इससे पूरा वातावरण शिवमय हो उठा।
कांवड़ यात्रा के दौरान आशु पटैरिया, हर्ष पटैरिया, आयुष पटैरिया, सत्यम राजा, जयदेव प्रजापति, सत्यम विश्वकर्मा एवं जयप्रकाश पटैरिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
श्रद्धालुओं ने कुंडेश्वर धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य