ललितपुर
विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण अधिनियम-2025 पर त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों/कर्मचारियों को संवेदनशील बनाने हेतु आज दिनांक 13.008.2026 को जिला स्तरीय पंच सम्मेलन मा0 कल्याण सिंह सभागार ललितपुर में आयोजन किया गया। उक्त आयोजन में मा0 सदर विद्यायक श्री रामरतन कुशवाहा जी, मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष श्री कैलाश नारायण निरंजन, मा0 जिलाधिकारी श्री सत्यप्रकाश, उपायुक्त श्रम-रोजगार श्री रमेश कुमार यादव, जिला विकास अधिकारी श्री अतिरंजन ंिसह, समस्त ब्लाॅक प्रमुख, जनपद के समस्त ग्राम प्रधान, जिला प्रशिक्षण अधिकारी श्री कमल किशोर, सहायक अभियंता लघु सिचाई विभाग श्री पवन कुमार, जिला कृषि अधिकारी श्री रंजीत चैरसिया, जिला पंचायत राज अधिकारी श्री कुॅवर ंिसह यादव, समस्त सचिव, समस्त ग्राम रोजगार सेवक , समस्त तकनीकी सहायक वीबी जीराम जी के अंतर्गत कार्यरत् कार्यालय स्टाफ एवं ए0पी0ओ0 द्वारा प्रतिभाग किया गया।
उक्त कार्यक्रम में जिला प्रशिक्षण अधिकारी श्री कमल किशोर द्वारा 73वें संशोधन के वारे में ग्राम प्रधानों एवं प्रतिभागियों को जानकारी दी गयी। इसके बाद कैच द रैन, जल संरक्षण के सम्बन्ध में लघु सिचाई विभाग के सहायक अभियंता श्री पवन कुमार के द्वारा रैन वाटर हार्वेंिस्टंग, सोक पिट, जलाशाय एवं चैक डैम बनाये जाने के साथ जल संवद्र्वन के बारे में बताया गया। जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा कार्य योजना को पोर्टल पर अपलोड कर धनराशि के अनुसार प्राक्कलन बनाकर खेल मैदान के प्रस्ताव वीबी-जी राम जी एंव ग्राम पंचायत निधि से कन्वर्जेंस कराये जाने हेतु अवगत कराया गया है। जिला कृषि अधिकारी द्वार सूखे से बचाव के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी उमेश चन्द्र झाॅ द्वारा वीबी-जी राम जी में 318 प्रकार के कार्य कराये जाने, 60 दिनों का समय 01 जुलाई से 20 जुलाई 15 अक्टूबर से 05 नवम्बर एंव 01 अप्रैल से 20 अप्रैल तक कुल 60 दिनांे में कृषि मौसम में कार्य निलम्बन किया जायेगा। इसके साथ योजना की विस्तृत जानकारी दी गयी है। उपायुक्त श्रम-रोजगार श्री रमेश कुमार यादव द्वारा वीबी-जीराम जी और मनरेगा में क्या बेहतर है एवं दोनो के सम्बन्ध में अंतर को विस्तार से समझाया गया।
मा0 सदर विद्यायक द्वारा जी राम जी योजना के अंतर्गत ग्रामीण अवस्थापना के कार्य कराये जाने पर जोर दिया गया। ग्राम प्रधान को यदि ग्राम में कोई विकास कार्य मंे धनराशि की आवश्यकता हो तो प्रस्ताव उपलब्ध कराये जाये ताकि वह कार्य भी कराये जा सके।
मा0 जिलाधिकारी महोदय द्वारा अवगत कराया गया है कि दिनंाक 01.09.2026 से 101 खेल मैदान वीबी जी राम जी एवं ग्राम निधि के कन्वर्जेंस से शुरू कराये जाने का लक्ष्य रखा है। जनपद में ग्राम प्रधानों द्वारा अब तक 90 खेल मैदान बनाये जाने हेतु प्रस्ताव प्राप्त कराये गये है शेष ग्राम पंचायते भी प्रस्ताव उपलब्ध कराये जाने हेतु ग्राम प्रधानों को अवगत कराया गया है। ताकि 101 खेल मैदान बनाये जाने जा सके। जहाॅ भूमि कब्जे सम्बन्धित मामले प्रकाश में आये है उनका निपटारा प्राथमिकता में किया गया है।








