वरिष्ठ पत्रकार राजेश राजोरिया बने उपजा पाली तहसील अध्यक्ष

ललितपुर। उपजा यूपी जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ललितपुर द्वारा संगठन के विस्तार एवं पत्रकारों को संगठन से जोड़ने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में संगठन की पाली तहसील इकाई का गठन करते हुए नाराहट निवासी वरिष्ठ पत्रकार राजेश राजोरिया को पाली तहसील का तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

उपजा यूपी जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ललितपुर के जिलाध्यक्ष सूर्यकांत शर्मा ने यह नियुक्ति तहसील अध्यक्ष मड़ावरा पं. रामजी तिवारी की संस्तुति पर की है। राजेश राजोरिया के लंबे पत्रकारिता अनुभव एवं संगठनात्मक सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष राजेश राजोरिया से संगठन को उम्मीद है कि वह पाली तहसील क्षेत्र के पत्रकारों को संगठन से जोड़ने, पत्रकार हितों की आवाज को मजबूती से उठाने तथा पत्रकारों के अधिकार एवं सम्मान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के पत्रकारों में भी उत्साह का माहौल है।

राजेश राजोरिया के पाली तहसील अध्यक्ष नियुक्त होने पर पत्रकार साथियों, शुभचिंतकों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पाली तहसील इकाई संगठन को नई मजबूती प्रदान करेगी।

इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है और पत्रकारों के हितों, सम्मान एवं सुरक्षा के लिए संगठित प्रयास आवश्यक हैं। संगठन का उद्देश्य जिले की सभी तहसीलों में पत्रकार साथियों को एकजुट कर उनके हितों की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाना है।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य