ललितपुर मड़ावरा सम्राट सेना के राष्ट्रीय नेतृत्व ने रामकुमार कुशवाहा (आरके) को उनके सामाजिक कार्यों को देखते हुए उन्हें पुनः जिलाध्यक्ष ललितपुर की कमान सौंपी। नियुक्ति के बाद उनके सहयोगी साथियों समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया।

कार्यकर्ताओं ने आज श्री दादा मंदिर में आरके को तिलक एवं फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की स्वागत के बाद सभी को फल देकर खुशी जाहिर की। सभी साथियों का आरके द्वारा आभार व्यक्त किया गया एवं सभी से जनहित में सहयोग करने की अपील भी की।इस मौके पर मनोहर पंथ जनसेवक, नवल कुशवाहा समाजसेवी, भागीरथ कुशवाहा, बबलू कुशवाहा, राहुल कुशवाहा, संजय कुशवाहा (संजू) एवं बच्चों सहित दर्जनों साथी मौजूद रहे।









