मंगल कलश स्थापना समारोह में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब मुनिश्री विकौशल सागर महाराज के सान्निध्य में भक्ति और धर्ममय हुआ श्री यशोदय तीर्थ

महरौनी,ललितपुर।
श्री यशोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र महरौनी में विरागमय वर्षायोग-2026 के अंतर्गत रविवार को पूज्य मुनिश्री 108 विकौशल सागर महाराज के पावन सान्निध्य में भव्य मंगल कलश स्थापना समारोह श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर धर्मलाभ लिया।
समारोह का शुभारंभ मंगलाचरण के साथ हुआ। प्रातः जिनाभिषेक एवं शांतिधारा के पश्चात 48 दिवसीय भक्तामर विधान का श्रद्धापूर्वक आयोजन किया गया। प्रथम मंगल कलश स्थापना का सौभाग्य राजेंद्र जैन (लल्लू दाऊ), थनवारा परिवार ललितपुर तथा द्वितीय एवं तृतीय कलश स्थापना का सौभाग्य श्री यशोदय तीर्थ सुधासागर परिवार को प्राप्त हुआ।
मुनिश्री विकौशल सागर महाराज ने अपने प्रवचन में धर्म, संयम और आत्मकल्याण का मार्ग बताते हुए श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया। वहीं संगीतकार सनिल जैन एंड पार्टी के भजनों ने पूरे परिसर को भक्तिरस में डुबो दिया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, नगर पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन, नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम दुष्यंत बडौनिया एवं ललितपुर जैन पंचायत समिति अध्यक्ष डॉ. अक्षय टडैया का दिगम्बर जैन पंचायत समिति एवं श्री यशोदय तीर्थ कमेटी द्वारा सम्मान किया गया। टीकमगढ़, भोपाल सहित विभिन्न स्थानों से पहुंचे मुनिभक्तों ने मुनिश्री को श्रीफल अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम में दिगम्बर जैन पंचायत समिति अध्यक्ष पवन मोदी, श्री यशोदय तीर्थ कमेटी अध्यक्ष राजा चौधरी, श्री अनोरा, अनिल अंचल, अशोक जैन, अभिनंदन घिया एडवोकेट, पंकज सिंघई, अनिल सिलौनया, राजू नुना, मुकेश सराफ, अस्सू सिंघई, अंकित चौधरी, प्रवीण, मनोज पवैया, सामंत भायजी, नरेंद्र मलैया, ऋषभ मलैया, प्रशन्न सिंघई, अनिल मिठया, अरविंद कौशिक, टीटू पटैरया, भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष त्रिपाठी, श्री रामयश कीर्तन मंडली के महेंद्र सिंह राजावत, संजय पांडेय भारत, कुलदीप खरे, ब्रजेश रिछारिया, पीयूष शुक्ला, मोना तिवारी, सौरभ राजा, महेश तिवारी एवं ज्ञान चंद टीकमगढ़ सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
संचालन नितिन शास्त्री ने किया। आयोजन के दौरान श्री यशोदय तीर्थ क्षेत्र भक्ति, श्रद्धा और धार्मिक उल्लास से सराबोर नजर आया।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य