समाज की एकजुटता और जरूरतमंदों की सहायता को लेकर ब्राह्मण महा मंडल ने बनाई रणनीति

श्री नृसिंह मंदिर परिसर में हुई बैठक, क्षेत्र में अच्छी बारिश के लिए किया भगवान इंद्र का आह्वान

महरौनी, ललितपुर।
ब्राह्मण समाजोत्थान सेवा संस्थान (रजि.) के तत्वावधान में ब्राह्मण महा मंडल क्षेत्र महरौनी की आवश्यक बैठक ग्राम पठा विजयपुरा स्थित श्री नृसिंह मंदिर (बड़ा मंदिर) परिसर में पं. रामदेव तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में समाज की एकजुटता, संगठन की मजबूती और जरूरतमंद विप्र परिवारों के सहयोग को लेकर महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन किया गया।
बैठक के शुभारंभ से पूर्व संगठन अध्यक्ष पं. रामविलास कटारे एवं बैठक की अध्यक्षता कर रहे पं. रामदेव तिवारी ने भगवान नृसिंह एवं भगवान परशुराम का विधि-विधान से पूजन कर पुष्प अर्पित किए। क्षेत्र में पर्याप्त बारिश न होने पर किसानों की फसलों की सुरक्षा एवं समृद्धि के लिए भगवान इंद्रदेव से शीघ्र वर्षा की प्रार्थना की गई। इसके बाद भगवान परशुराम के जयकारों के साथ बैठक का शुभारंभ हुआ।
बैठक में समाज हित, संगठन में एकरूपता, यूजीसी, एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न सामाजिक एवं समसामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। असहाय ब्राह्मण परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग तथा दुर्घटना में दिवंगत विप्रजनों के परिजनों को आर्थिक एवं सामाजिक सहायता उपलब्ध कराने की कार्ययोजना तैयार करने पर विशेष बल दिया गया।
बैठक का सफल संचालन पत्रकार सूर्यकांत त्रिपाठी ने किया, जबकि पं. श्रीप्रकाश दीक्षित ने सभी विप्रजनों का आभार व्यक्त किया। अंत में ग्राम पठा विजयपुरा के विप्रबंधुओं की मेजबानी में सहभोज का आयोजन हुआ।
बैठक में संगठन अध्यक्ष रामविलास कटारे, रामदेव तिवारी, पुरुषोत्तम तिवारी, जगदीश पंडा, फूलचंद्र बाजपेई, अवध बिहारी पटेरिया, रामकुमार नायक, ब्रजेश रिछारिया, पुष्पेंद्र पटेरिया, शैलेन्द्र नायक, संजय भौंडेले, अभय दुबे, अरुण कुमार द्विवेदी, आशाराम तिवारी, जगदीश पुरोहित, पुरुषोत्तम मिश्रा, हरेराम दीक्षित, राजेश द्विवेदी, शिवप्रकाश राजोरिया, प्रमोद मिश्रा, ओमप्रकाश मिश्रा, प्रमोद नायक, प्रभाकर मिश्रा, मंटू रावत, विनोद नायक, जितेंद्र पालीवाल, सत्येंद्र रावत, संदीप विदुआ, संदीप दुबे, अभिषेक दीक्षित, रोहित रिछारिया, सर्वेश रावत, मुकेश नायक, अवधेश नायक, दीपक तिवारी मोना, जगत नारायण पटेरिया, सीताराम दीक्षित, शालिकराम दीक्षित, आनंद स्वरूप दुबे, अभिनव तिवारी, ब्रजेंद्र कांकर, प्रभुदयाल, राजेंद्र टोटे, मंटू तिवारी, सत्यनारायण चाचोदिया, रामस्वरूप नायक, रामगोपाल रिछारिया, नाथूराम दुबे, महेंद्र पटेरिया, भारत कौशिक, शिवस्वरूप चतुर्वेदी, राजेश पटेरिया, भुवनेश्वर उपाध्याय, अमित चतुर्वेदी, रिंकू विदुआ, विनोद अवस्थी, धर्मेंद्र विदुआ, विश्वनाथ चतुर्वेदी, पीयूष शुक्ला, ब्रजेश चौबे, राजीव उपाध्याय, रूपेश उपाध्याय, रत्नेश उपाध्याय, मुकेश चतुर्वेदी, रामनिवास दीक्षित सहित सैकड़ों विप्रजन मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य