मिशन सेफ फ्यूचर के तहत महरौनी में ई-रिक्शा व स्कूल वाहनों की जांच तेज

एसपी संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह ने चालकों से की पूछताछ, सत्यापन कराने के दिए निर्देश

महरौनी, ललितपुर।
मिशन सेफ फ्यूचर अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में महरौनी नगर में पुलिस ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली महरौनी राजा दिनेश सिंह ने नगर क्षेत्र में संचालित ई-रिक्शा चालकों एवं स्कूल वाहन चालकों से पूछताछ करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
प्रभारी निरीक्षक ने चालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी ई-रिक्शा एवं स्कूल वाहनों का कोतवाली में विधिवत सत्यापन कराया जाए। इस दौरान वाहन चालक का नाम-पता, पहचान, वाहन के अभिलेख सहित अन्य आवश्यक जानकारियां पुलिस को उपलब्ध कराने के लिए कहा गया। पुलिस ने चालकों से वाहन का फिटनेस प्रमाण-पत्र, परमिट, बीमा, ड्राइविंग लाइसेंस सहित आवश्यक दस्तावेज दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए।
मिशन सेफ फ्यूचर के अंतर्गत पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा, छात्र संगठनों एवं शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियों, सड़क अपराधों, संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की निगरानी पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बाजारों, बैंक, एटीएम तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर गश्त और वाहन चेकिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों के विरुद्ध भी विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश हैं।
प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह ने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि नगर में सुरक्षित यातायात और भयमुक्त वातावरण तैयार करना है। उन्होंने ई-रिक्शा एवं स्कूल वाहन चालकों से अपील की कि वे समय से अपना सत्यापन कराएं और सभी आवश्यक दस्तावेज पूरे रखें, ताकि बच्चों एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य