मासिक अपराध गोष्ठी में एसपी ने दिए निर्देश।

ललितपुर। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स, ललितपुर में सैनिक सम्मेलन व माह जुलाई-2026 की मासिक अपराध गोष्ठी आहूत की गयी। सैनिक सम्मेलन के दौरान पुलिस कर्मियों की पारिवारिक व व्यक्तिगत समस्याओं को सुनकर निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इसके उपरान्त मासिक अपराध गोष्ठी में सर्किलवार/थानावार अपराध, कार्यवाही, लम्बित प्रकरणों आदि की सघन समीक्षा कर समस्त क्षेत्राधिकारी / थाना प्रभारियों / समस्त शाखा प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। मासिक अपराध गोष्ठी के दौरान निम्न बिन्दुओं पर गहनता से समीक्षा की गयीः आगामी त्योहार( श्रावण मास व कांवण यात्रा आदि) के अवसर पर की गई तैयारियों की समीक्षा कर पर्वों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सकुशल सम्पन्न कराए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही सुरक्षा, यातायात एवं कानून-व्यवस्था संबंधी सभी व्यवस्थाओं को प्रभावी रूप से सुनिश्चित करने तथा संवेदनशील स्थलों पर ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी रखने के निर्देश प्रदान किए गए। आईजीआरएस/जनशिकायती संदर्भों की सक्रिल/थानावार गहनता से समीक्षा कर, लम्बित प्रकरणों के उचित, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने हेतु तथा आवेदकों का शत-प्रतिशत फीडबैक लेने हेतु निर्देशित किया गया। जन-सुनवाई की समीक्षा करते हुए समस्त पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने कार्यालयों में प्रभावी जनसुनवाई सुनिश्चित करते हुए प्राप्त प्रार्थना-पत्रों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं संतोषजनक निस्तारण करें। साथ ही शिकायतकर्ताओं के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार अपनाते हुए प्रत्येक प्रकरण में नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साइबर अपराध संबंधी प्रकरणों की समीक्षा करते हुए साइबर अपराधों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण हेतु, साइबर ठगी, ऑनलाइन धोखाधड़ी एवं अन्य साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने तथा साइबर अपराध घटित होने पर तुरन्त हेल्पलाइन 1930 / NCCRP पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने के लिए जनता को जागरूक करने एवं प्राप्त शिकायतों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। ऑपरेशन दहन/क्लीन के अभियान के तहत माल निस्तारण के सम्बन्ध में माननीय उच्चतम न्यायालय व डी0जी0 परिपत्र के द्वारा जारी किये गये आदेश निर्देशो का अक्षरशः अनुपालन कराते हुये निस्तारण की कार्यवाही नियमानुसार व समयबद्धरुप से करने हेतु निर्देशित किया गया। उ0प्र0 पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने हेतु संचालित यक्ष (YAKSH) ऐप के उपयोग की समीक्षा की गई। समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यक्ष एप का प्रभावी एवं नियमित उपयोग सुनिश्चित करने, निर्धारित एसओपी (SOP) का पूर्णतः अनुपालन करने तथा उपलब्ध सूचनाओं एवं डाटा का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण अद्यतन करने एवं ऐप के माध्यम से प्राप्त सूचनाओं का प्रभावी विश्लेषण कर अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि यक्ष एप का उपयोग करते हुए जमीन सम्बन्धी अपराध, महिला सम्बन्धी अपराध, साइबर सम्बन्धी अपराध आदि की उचित बीट सूचनायें अंकित कराने तथा उनकी गुणवत्तापूर्ण जांच सुनिश्चित कराते हुए नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल में लाये जाना सुनिश्चित करें। बीट सूचना प्रणाली की समीक्षा करते हुए समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने बीट क्षेत्र की अद्यतन सूचनाओं का नियमित संकलन एवं सत्यापन सुनिश्चित करें। बीट क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों, संदिग्ध व्यक्तियों, संवेदनशील स्थलों, विवादित प्रकरणों तथा कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों की जानकारी का प्रभावी संधारण करते हुए अपराध नियंत्रण, अपराधियों की निगरानी एवं जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। मिशन शक्ति अभियान की समीक्षा करते हुए संबंधित अभिलेखों को निर्धारित प्रारूप में तैयार कर सभी प्रविष्टियों को अद्यावधिक रखने, मिशन शक्ति केन्द्र / शिकायत पेटिका से प्राप्त शिकायतों को नियमानुसार संबंधित अभिलेखों में दर्ज कर उनका समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने, महिला सुरक्षा की दृष्टि से चिन्हित हॉट-स्पॉट स्थलों पर अधिकाधिक सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर प्रभावी निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। ऑपरेशन कन्विक्शन की समीक्षा करते हुए हत्या, दुष्कर्म, पॉक्सो, गैंगस्टर, मादक पदार्थ तस्करी, महिला एवं बाल अपराध सहित अन्य गंभीर प्रकृति के अभियोगों को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित कर ऑपरेशन कन्विक्शन के अंतर्गत सम्मिलित कर, चिन्हित प्रकरणों में प्रभावी विवेचना, सुदृढ़ साक्ष्य संकलन, गुणवत्तापूर्ण अभियोजन एवं न्यायालय में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित कर अभियुक्तों को शीघ्र एवं कठोर दण्ड दिलाए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

स्वराज भास्कर डिजीटल मीडिया परिवार की ओर से बहुत बहुत शुभकामनाएं

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य