सिवनी खुर्द के प्राथमिक विद्यालय में विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। छात्रों ने विज्ञान मॉडल प्रस्तुत कर दिखाई अपनी प्रतिभा।

ललितपुर। हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड एवं अगस्तिया अंतर्राष्ट्रीय फाउंडेशन के सहयोग से प्राथमिक विद्यालय सिवनी खुर्द में आज विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। विज्ञान मेले में विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर आधारित आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक विज्ञान मॉडल प्रस्तुत कर अपनी वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता एवं प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञान मेले की तैयारियों के लिए ‘विद्या वाहिनी’ टीम की ओर से संजीव पटेल एवं हर्षित त्रिपाठी द्वारा विद्यार्थियों को दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया। इस दौरान विद्यार्थियों को विज्ञान के विभिन्न प्रयोगों, मॉडल निर्माण तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
कार्यक्रम के अवसर पर विद्या वाहिनी की ओर से नीरज शर्मा एवं विनय चतुर्वेदी ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं तथा उन्हें विज्ञान एवं नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
शिक्षिका स्नेह वर्षा जैन ने कहा विज्ञान मेले ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देने के साथ उन्हें सीखने, प्रयोग करने और नई सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
बुंदेलखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय सह प्रवक्ता विशाल जैन पवा ने कहा विज्ञान मेला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जिज्ञासा, प्रयोगशीलता एवं नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।
कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
विज्ञान मेले में विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं अभिभावकों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। सभी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके द्वारा प्रस्तुत विज्ञान मॉडलों एवं प्रयासों की सराहना की।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य