छत्रपति संभाजीनगर :
एलोरा में चातुर्मास मंगल कलश स्थापना समारोह का भव्य आयोजन किया गया है। परमपूज्य निर्यापक मुनिश्री 108 नियमसागरजी महाराज एवं मुनिश्री 108 सुपार्श्वसागरजी महाराज के पावन सान्निध्य में यह मंगल समारोह रविवार, 9 अगस्त 2026 को दोपहर 1 बजे आयोजित किया जाएगा।
इस धार्मिक समारोह में सकल दिगंबर जैन समाज के श्रद्धालु भक्तों से सपरिवार उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने का आह्वान किया गया है। गुरुचरणों के पावन सान्निध्य में चातुर्मास के पवित्र पर्व का शुभारंभ होने से श्रद्धालुओं में उत्साह का वातावरण है।
समारोह के पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए वात्सल्य भोज की व्यवस्था की गई है। आयोजकों ने भाविकों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने तथा गुरुवर्य के मंगल आशीर्वाद से जीवन को धन्य बनाने का आह्वान किया है।
इस कार्यक्रम का आयोजन श्री पार्श्वनाथ ब्रह्मचर्याश्रम जैन गुरुकुल, एलोरा तथा सकल दिगंबर जैन समाज, एलोरा-वेरूळ की ओर से किया गया है।
“आपकी पावन उपस्थिति ही इस मंगल समारोह की शोभा है। सभी श्रद्धालु अवश्य धर्मलाभ लें,” ऐसा आह्वान संस्था मार्गदर्शक वर्धमान पांडे, अध्यक्ष दिनेश गगवाल, महामंत्री डॉ. प्रेमचंद पाटनी, सहसचिव सुमित ठोले, कोषाध्यक्ष गौतम ठोले, शालेय समिति अध्यक्ष मदनलाल पांडे एवं माजी मुख्याध्यापक निर्मलकुमार ठोले ने किया है।
इसकी जानकारी अतुल बांधे, पियुष कासलीवाल एवं नरेंद्र अजमेरा ने दी।










