श्रावण मास में श्री किले के हनुमान मंदिर में प्रतिदिन हो रहा मास परायण पाठ, श्रद्धालु ले रहे धर्मलाभ

महरौनी, ललितपुर।
पावन श्रावण मास के शुभ अवसर पर प्रचारिणी समिति महरौनी के तत्वावधान में नगर स्थित श्री 1008 श्री किले के हनुमान मंदिर प्रांगण में 1 अगस्त से 24 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन मास परायण पाठ का भव्य एवं श्रद्धापूर्ण आयोजन किया जा रहा है। धार्मिक वातावरण में आयोजित इस अनुष्ठान में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर कथा-श्रवण, पूजन एवं भक्ति भाव से धर्मलाभ प्राप्त कर रहे हैं।
श्रावण मास के दौरान चल रहे इस आध्यात्मिक आयोजन से मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर है। श्रद्धालु पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ सहभागिता निभाते हुए भगवान के श्रीचरणों में अपनी आस्था अर्पित कर रहे हैं।
आयोजन को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने में सुखनंदन तिवारी, रामकृष्ण नायक, हरदेव रावत, बाबूलाल नायक, ओमप्रकाश पालीवाल, शिव प्रसाद पुरोहित, रमेशचंद्र पांडेय, कृष्ण स्वरूप पटेरिया, बलराम पुरोहित, ओमप्रकाश साहू, रामेश्वर प्रसाद सोनी, महिपाल सिंह तथा गणेश प्रसाद साहू सहित अनेक श्रद्धालुओं का उल्लेखनीय सहयोग प्राप्त हो रहा है। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने का आग्रह किया है।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य