महरौनी, ललितपुर।
ब्राह्मण समाजोत्थान सेवा संस्थान (रजि.) के तत्वावधान में ब्राह्मण महा मंडल क्षेत्र महरौनी की एक आवश्यक बैठक रविवार, 9 अगस्त को आयोजित की जाएगी। बैठक ग्राम पठा विजयपुरा स्थित श्री नृसिंह मंदिर (बड़ा मंदिर) परिसर में दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगी।
संगठन अध्यक्ष रामविलास कटारे ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी तथा आगामी सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों की रूपरेखा तय की जाएगी।
उन्होंने महरौनी विधानसभा क्षेत्र के समस्त पदाधिकारियों, सदस्यों एवं विप्रजनों से निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होकर संगठन को सशक्त बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की है।










