ललितपुर 7 अगस्त 2026

उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) द्वारा ललितपुर नगर की पेयजल व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं विश्वसनीय बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण तकनीकी कार्य कराया जा रहा है। आजादपुरा (लेडियापुरा) स्थित 1500 केएल क्षमता के ओवरहेड टैंक से राइजिंग मेन लाइन के इंटरकनेक्शन का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। इस तकनीकी कार्य को पूर्ण होने में लगभग 48 घंटे का समय लगने की संभावना है।
इस कार्य के कारण 08 अगस्त, 2026 को वार्ड संख्या 04, 15, 17 एवं 19 में पेयजल आपूर्ति पूर्णतः बाधित रहेगी।
। यह जानकारी देते हुए जल संस्थान के अधिशासी अभियंता इं. मुंशीलाल ने जल संस्थान ने संबंधित क्षेत्रों के नागरिकों से अपील की है कि वे पूर्व से आवश्यकतानुसार पेयजल का संग्रह कर लें तथा जल का संयमित एवं विवेकपूर्ण उपयोग करें, जिससे असुविधा से बचा जा सके। विभाग ने भरोसा दिलाया है कि कार्य को निर्धारित समय में पूर्ण कर जलापूर्ति शीघ्र बहाल कर दी जाएगी। उन्होंने यह अस्थायी असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा की गई है।









