मड़ावरा में चातुर्मास कलश स्थापना शनिवार को,होंगे विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन मुनि निर्मद सागर,नीरज सागर जी का हो रहा कस्बा मड़ावरा में चातुर्मास

मड़ावरा(ललितपुर)-समाधिस्त संत आचार्य प्रवर विद्यासागर जी महामुनिराज के शिष्य,आचार्य समय सागर जी के संघस्थ मुनि नीरज सागर,निर्मद सागर जी का वर्षायोग 2026 का चातुर्मास कस्बा मड़ावरा की सकल दिगम्बर जैन समाज को प्राप्त हुआ है मुनिद्वय के चातुर्मास काल प्रवास कलश की स्थापना का कार्यक्रम आज धर्मनगरी मड़ावरा के महावीर विद्याविहार में सम्पन्न
    चातुर्मास व्यवस्था समिति के डॉ राकेश कुमार जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को आयोजित होने वाले चातुर्मास कलश स्थापना कार्यक्रम ठीक दोपहर 1बजे से शुभारंभ किया जाएगा जिसमें में दानदाताओं द्वारा बोली के माध्यम से चातुर्मास कलशों को स्थापित करने का सौभाग्य प्राप्त किया जाएगा उक्त चातुर्मास स्थापना कलश चार माह उपरांत रिद्धि सिद्धि दायक मंत्रों से सिद्ध होकर दानदाता परिवार को प्रदान किये जायेंगे साथ ही उन्होंने बताया कि उक्त आयोजन के दौरान महावीर विद्याविहार में बनने वाले पाषाण युक्त विशाल जिनालय की भी रूपरेखा तय होगी उक्त मंदिर निर्माण में अपनी चंचला लक्ष्मी का उपयोग करने वाले पात्रों का भी चयन किया जाएगा सकल दिगम्बर जैन समाज मड़ावरा व उद्योग व्यापार मंडल मड़ावरा ने उक्त आयोजन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधारने का आह्वान किया है

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य