महरौनी, ललितपुर।
ब्राह्मण समाजोत्थान सेवा संस्थान (रजि.) के तत्वावधान में ब्राह्मण महा मंडल महरौनी द्वारा संगठन अध्यक्ष रामविलास कटारे की अध्यक्षता में एक श्रद्धांजलि एवं शोक सभा का आयोजन किया गया। सभा में सौजना निवासी नीरज पाराशर एवं पंकज पाराशर की पूजनीय माताजी तथा महरौनी की टीचर कॉलोनी निवासी मनीष भरद्वाज के बड़े भाई पंडित मनोज भरद्वाज के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी विप्रजनों ने दिवंगत आत्माओं की पावन स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। साथ ही शोकाकुल परिवारों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल देने की कामना भी की गई।
सभा में दिवंगतों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। उपस्थित सभी लोगों ने उनके सामाजिक एवं पारिवारिक योगदान को स्मरण करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि व्यक्त की।
इस अवसर पर श्रीप्रकाश दीक्षित, रामविलास कटारे, जगदीश पंडा, रामकुमार नायक, ब्रजेश रिछारिया, पुष्पेंद्र पटेरिया, शैलेन्द्र नायक, आदित्य पाराशर, रामाकांत पाराशर सहित बड़ी संख्या में विप्रजन उपस्थित रहे।










