महरौनी, ललितपुर।
नगर कांग्रेस कमेटी महरौनी द्वारा नगर अध्यक्ष राकेश सेन के छोटे भाई के असामयिक निधन पर कांग्रेस कार्यालय महरौनी में एक शोकसभा का आयोजन किया गया।
शोकसभा में नगर एवं ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति, धैर्य एवं साहस प्रदान करने की प्रार्थना की।
शोकसभा में नगर एवं ब्लॉक कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से अखिलेश मलैया, दयाशंकर रजक, कमलेश खरे, सूर्य प्रताप जमीदार, अभिषेक जैन सिंघाई, कैलाश नारायण सिसोदिया, रवि राजा, धनीराम अहिरवार, जाहिर सिंह बघेल, अवधेश खरे, मुनीर खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिवंगत के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित की।










