ललितपुर पुलिस अधीक्षक ललितपुर संजीव कुमार बाजपेयी द्वारा पुलिस कार्यालय ललितपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न शाखाओं के कार्यालयीय कार्यों, अभिलेखों एवं पत्रावलियों का अवलोकन कर सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण का विवरण निम्नवत् है—
1. वाचक कार्यालय का निरीक्षण-
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा वाचक कार्यालय का निरीक्षण कर प्राप्त होने वाले पत्रों, आदेशों एवं अन्य पत्रावलियों के समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
2. प्रधान लिपिक शाखा का निरीक्षण-
प्रधान लिपिक शाखा में कार्यालयीय अभिलेखों एवं पत्रावलियों का निरीक्षण कर समस्त कार्यों को नियमानुसार एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
3. आई0जी0आर0एस0 सेल का निरीक्षण-
आई0जी0आर0एस0 सेल में प्राप्त जनशिकायतों एवं उनके निस्तारण की स्थिति का अवलोकन कर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए।
4. मॉनिटरिंग सेल का निरीक्षण-
मॉनिटरिंग सेल के कार्यों एवं अभिलेखों का निरीक्षण कर विभिन्न प्रकरणों की नियमित समीक्षा एवं प्रभावी अनुश्रवण किए जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
5. डीसीआरवी सेल का निरीक्षण-
डीसीआरवी सेल के अभिलेखों एवं कार्यों का निरीक्षण कर सम्बन्धित प्रकरणों में आवश्यक कार्यवाही को समयबद्ध रूप से पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए गए।
6. पैरवी सेल का निरीक्षण-
पैरवी सेल में प्रचलित अभियोगों एवं न्यायालयों में विचाराधीन प्रकरणों की प्रभावी पैरवी के सम्बन्ध में सम्बन्धित को न्यायालयों में सुदृढ़ एवं प्रभावी पैरवी सुनिश्चित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
7. कन्विक्शन सेल का निरीक्षण-
कन्विक्शन सेल के कार्यों का निरीक्षण कर चिन्हित अभियोगों में प्रभावी पैरवी करते हुए अभियुक्तों को अधिकाधिक सजा दिलाए जाने तथा प्रकरणों की नियमित समीक्षा किए जाने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा समस्त सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारियों को कार्यालयीय कार्यों एवं पत्रावलियों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करने, अभिलेखों को सुव्यवस्थित रखने तथा सौंपे गए दायित्वों का पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन किए जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।









