बुजुर्ग मातृशक्ति का सम्मान कर लिया आशीर्वाद, संस्कृति संरक्षण का दोहराया संकल्प

महरौनी, ललितपुर।
अखिल भारतीय महिला परिषद द्वारा परम पूज्य मुनिश्री 108 विकौशल सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बुजुर्ग मातृशक्ति का सम्मान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। महिलाओं ने पुष्प, श्रीफल एवं अंगवस्त्र भेंट कर वरिष्ठ माताओं का अभिनंदन किया तथा उनके अनुभवों को समाज की अमूल्य धरोहर बताते हुए संस्कृति एवं पारिवारिक मूल्यों के संरक्षण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रेरणा देते हुए बताया गया कि जिस समाज में बुजुर्गों का सम्मान होता है, वहाँ संस्कार, सद्भाव और मानवीय मूल्य सदैव जीवित रहते हैं। परिषद की महिलाओं ने बुजुर्गों के सम्मान, सेवा एवं संरक्षण की भावना को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प भी दोहराया।
कार्यक्रम में संभागीय अध्यक्ष रश्मि मलैया, प्रांतीय चेयरपर्सन सपना सिंघई, शाखा अध्यक्ष ममता सराफ, आरती बुखारिया, मीडिया प्रभारी राशि सिंघई, सुमि सिंघई, अमृता चौधरी, सुनीता चौधरी, प्राची मलैया, सपना, मंजू पठा, नेहा पठा, नविता खजुरिया, भावना सिंघई सहित परिषद की अनेक पदाधिकारी एवं सदस्याएँ उपस्थित रहीं।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य