सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण आयोजन में सावन सोमवार को श्रद्धालुओं ने बनाये 21 लाख शिवलिंग प्रथम सावन सोमवार भोले की भक्ति में डूबे भक्त

ललितपुर। श्री सिद्धपीठ चंडी मंदिर धाम पर चल रहें सवा पांच करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण व श्रीरूद्रमहायज्ञ आयोजन में प्रथम सावन सोमवार को श्रद्धालुओं ने 21 लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण किया। वहीं प्रातः कालीन बेला में श्रीरूद्रमहायज्ञ में पीठ पूजन किया गया।पूजन प्रधान यजमान हरिशंकर साहू सहित अन्य यजमानों द्वारा किया गया।
अपराह्न में पार्थिव शिवलिंग का पूजन व महारूद्राभिषेक किया गया। पार्थिव शिवलिंग का पूजन व महारूद्राभिषेक यज्ञाचार्य पं पवन शास्त्री ने कराया। पार्थिव शिवलिंग का पूजन मुख्य यजमान राजकुमारी हरिशंकर साहू,डाॅ रानी श्रीवास्तव,डाॅ अनूप श्रीवास्तव ने किया।तत्पश्चात श्रद्धालुओं को कथा श्रवण कराते हुए चंडीपीठाधीश्वराचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी चन्द्रेश्वर गिरि महाराज ने कहाकि जो मनुष्य नित्य प्रतिदिन गीता का अनुश्रवण करता हैं। उसे कोई भी विकार छू नही सकता। गीता में जीवन का सार उपलब्ध है। ईश्वर की भक्ति के क्या किस प्रकार की जाती है। इसका विस्तृत वर्णन है। इसलिए मनुष्य सदगुरूदेव के चरणों की सेवा करते हुए ईश्वर का ध्यान करते हुए गीता का अनुश्रवण करना चाहिए। ईश्वर तक पहुंचने का मार्ग सदगुरू बताता हैं। ऐसे भगवद भजन को साधने के लिए सदगुरु के चरणों की सेवा ही एकमात्र साधन है। अपने शिष्य की चिंता का जो निवारण करते हैं,वे ही सच्चे सदगुरु हैं। लौकिक मंत्र -तंत्र का उपदेश देनेवाले तो कई गुरु होते हैं लेकिन जो शिष्य को सद्वस्तु का ज्ञान देते हैं, वे ही सच्चे सदगुरु होते हैं द्यकाया और माया से जो हमें मुक्त करा दे, इस विनाशी शरीर से जो हमें अविनाशी का बोध करा दे, बिंदु से जो हमें सिंधु बना दे और जिनका ध्यान करने से मृत्यु की भी मृत्यु हो जाये उस तत्व को गुरुतत्व कहते हैं द्यभागवत इन्हीं तत्वों का सार हैं। सद्गुरु का आदर किसी व्यक्ति का आदर नहीं है, गुरु की देह में जो विदेही आत्मा परब्रह्म परमात्मा बैठा है उसका आदर है उसका पूजन है, ज्ञान का पूजन है, विद्या का पूजन है, गुरु और शिष्य का सबंध एक बंधन है जिसमे बंध कर शिष्य जन्मों जन्मों के बंधनो से मुक्त हो जाता है जिसमें गुरु दे दे कर भर जाता है, शिष्य मिट मिट कर बन जाता है, सीखता शिष्य है लेकिन परीक्षा गुरु की होती है, शिष्य से हारने पर भी जीत गुरु की ही होती है। इस दोरान सैंकडो की संख्या में भक्तगण उपस्थित रहें।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य