ललितपुर : पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनाली जैन अभिलाषा द्वारा नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर 09 मोहल्ला सिविल लाइन में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया, इसके अलावा वार्ड में डाली गई 02 सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य को विधि विधान के साथ पूजन अर्चन कर भव्य लोकार्पण किया गया। वार्ड में डाली गई सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य से मोहल्लेवासियों द्वारा अध्यक्ष महोदया द्वारा कराये जा रहे विकास कार्यों की सराहना की गई।
पालिका अध्यक्ष द्वारा सर्वप्रथम वार्ड नंबर 09 सिविल लाइन में चौबे आटा चक्की से श्रीधर मामा की ओर एवं वीरेन्द्र पुरोहित, मुकेश दीक्षित एवं आलोक किराना स्टोर के पास डाली गई सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का भव्य लोकार्पण किया गया। लोकार्पण के दौरान उपस्थित मोहल्लेवासियों द्वारा पालिका अध्यक्ष के कार्य की सराहना करते हुए उन्हें पुष्प माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया।
इसके उपरांत अध्यक्ष महोदया द्वारा आईटीआई के सामने स्थित रामदेवी के मकान से संज्ञा कम्प्यूटर तक डाली गई सीसी सड़क एवं निर्माण निर्माण कार्य का भी लोकार्पण किया गया।
इस दौरान अध्यक्ष महोदया द्वारा वार्ड में ही चांदमारी में बसंत नामदेव के मकान से पहाड़ सिंह के मकान होते हुए घनश्याम सेन के मकान की ओर डाली जा रही सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पालिका अध्यक्ष द्वारा सड़क निर्माण में प्रयोग की जा रही सामग्री के बारे में जानकारी ली गई एवं संबंधित अवर अभियंता एवं ठेकेदार को स्पष्ट रूप से निर्देश दिये कि विकास कार्यों में लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी, उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित के विरूद्ध कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस दौरान पालिका अध्यक्ष द्वारा आस-पास में रहने वाले वाशिंदों से भी डाली जा रही सड़क की जानकारी ली गई, उन्होंने कहा कि यदि किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलती है तो आप तत्काल हमें सूचित कर सकते है।
इसके उपरांत अध्यक्ष महोदया द्वारा नगर पालिका कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान उन्होंने समस्त पटलों पर जाकर किये जा रहे कार्यों का जायजा लिया व कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया गया। पालिका अध्यक्ष ने सभी को निर्देशित किया गया समस्त कर्मचारी समय से कार्यालय में उपस्थित होकर शासन, प्रशासन एवं जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करें, उन्होंने कहा कि प्रत्येक फरियादी की समस्या का त्वरित निस्तारण किया जाये।
इस दौरान पार्षद श्री अशोक कुमार पंथ, अवर अभियंता निधि पाण्डेय, नजूल लिपिक सुधीर रावत, गैरिज प्रभारी अमित कुमार रिंकू, स्वास्थ्य नायक सनी बाबरा सहित पालिका के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।










