पृथक बुन्देलखण्ड राज्य निर्माण की मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए सदर विधायक रामरतन कुशवाहा को सौंपा ज्ञापन

सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि भाजपा हमेशा छोटे राज्यों की पक्षधर रही है और मैं उचित प्लेटफार्म पर पृथक बुन्देलखण्ड प्रान्त निर्माण का मुद्दा उठाउंगा
ललितपुर। आज बु.वि.सेना के कार्यकर्ताओं ने बु. वि. सेना के केन्द्रीय प्रमुख हरीश कपूर टीटू के नेतृत्व में मानव श्रृंखला बनाकर कर पृथक बुन्देलखण्ड राज्य निर्माण के लिए प्रदर्शन किया
बु. वि. सेना के कार्यकर्ता स्थानीय कंपनी बाग में एकत्र होकर मुख्य मार्ग पर मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन किया। इसके उपरांत दोपहिया वाहन से रैली निकालकर नारेबाजी करते हुए सदर विधायक रामरतन कुशवाहा के आवास पर पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर सौ समस्याओं का एक निदान, पृथक बुन्देलखण्ड प्रान्त के गगनभेदी नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।
बु. वि.सेना ने ज्ञापन के माध्यम से सदर विधायक रामरतन कुशवाहा से मांग की है कि उ. प्र. में आगामी विधानसभा चुनाव आने वाले हैं और हर बार बुन्देलखण्ड प्रान्त निर्माण को लेकर आश्वासन का झुनझुना पकड़ा दिया जाता है और बाद में नतीजा सिफर रहता है।
सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि भाजपा हमेशा से छोटे राज्यों के गठन की समर्थक रही है। भाजपा शासनकाल में कई छोटे राज्यों का गठन हुआ है मैं उचित प्लेटफार्म पर पृथक बुन्देलखण्ड प्रान्त का मामला उठाउंगा।इसके अलावा बु. वि. सेना ने निम्न बिंदुओं पर सदर विधायक के समक्ष अपनी मांग रखी है –
1- बुन्देलखण्ड विकास सेना पिछले 25 वर्षों से गांधीवादी एवं लोकतांत्रिक तरीके से पृथक बुन्देलखण्ड प्रान्त की मांग उठाती आ रही है।
2- बुन्देलखण्ड का विभाजित प्रशासनिक स्वरूप इसके समग्र विकास में सबसे बड़ी बाधा है।
क्षेत्र आज भी उद्योगों के अभाव, बेरोजगारी, पलायन, जल संकट, सिंचाई की कमी, सूखा-बाढ़, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली एवं पेयजल जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है।
3- महारानी लक्ष्मीबाई, गोस्वामी तुलसीदास, राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त, मेजर ध्यानचंद तथा बाबू वृन्दावनलाल वर्मा जैसी महान विभूतियों की यह पावन भूमि आज भी उपेक्षा का दंश झेल रही है।
4- पृथक बुन्देलखण्ड प्रान्त का गठन क्षेत्रीय असंतुलन दूर करने, प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने तथा समग्र एवं संतुलित विकास सुनिश्चित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम सिद्ध होगा।
इस मौके पर सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने भरोसा दिलाया कि वो उचित प्लेटफार्म पर पृथक बुन्देलखण्ड राज्य निर्माण का मामला रखेंगे और उ. प्र. विधानसभा में प्रस्ताव पारित कराकर पृथक बुन्देलखण्ड प्रान्त निर्माण के कार्य को आगे बढ़ायेंगे।
ज्ञापन पर बु. वि. सेना के केन्द्रीय महामंत्री महेंद्र अग्निहोत्री, मुकेश मुड़रा, मनोज शर्मा, राजमल बरया, राजीव पटवारी, लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, मनोज शर्मा, कामरेड जिनेन्द्र जैन, मगन सोनी, राजा ओमकार सिंह, राजेश भटनागर, काशीराम विश्वकर्मा, संजू राजा, मुन्ना महाराज त्यागी, कदीर खां, विनोद साहू, राजकुमार कुशवाहा, विजय उपाध्याय, सुरेन्द्र कुमार, संजीव जैन,अमरसिंह बुन्देला, गफूर खां, परमानंद विश्वकर्मा, नंदराम कुशवाहा, मुहम्मद फहीम शबनम सुरेन्द्र कुमार, परवेज पठान, डॉ एस. एस. राजपूत , डॉ विवेक साहू, राघवेन्द्र सिंह लोधी , रामस्वरूप राजपूत, रूपसिंह राजपूत, शीतल प्रसाद , भरतसिंह राजपूत, डॉ संजय विश्वकर्मा, मानसिंह राजपूत, अखिलेश राजपूत, कमल विश्वकर्मा, रामसहाय राठौर, लालचंद रजक, खुशाल बरार कमल झा, राजीव साहु, पवन शर्मा, लक्ष्मी अहिरवार, जगदीश झा, अरविंद जैन, रामलाल पटेल, भैय्यन कुशवाहा, पहाड़सिंह, साहिल वाल्मीकि, विनोद चंदेल, प्रमोद धानुक, रामसिंह राजपूत, हनुमत सिंह, परमाल सिंह, अनिकेत सिंह, रामलाल पटेल, सुनील अग्रवाल, प्रदीप श्रीवास्तव, मथुरा प्रसाद मिश्रा, आदि के हस्ताक्षर हैं ।
जय जय बुन्देलखण्ड।
भवदीय,
हरीश कपूर ‘टीटू’
केन्द्रीय प्रमुख
बुन्देलखण्ड विकास सेना
ललितपुर








