पत्रकार धर्मेंद्र सिंह परमार के पिता को महरौनी मीडिया ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि,

शोकसभा में पत्रकारों ने मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

महरौनी, ललितपुर।
पत्रकार धर्मेंद्र सिंह परमार (छायन) के पूज्य पिता स्वर्गीय ठाकुर राज महेंद्र सिंह के निधन पर रविवार को महरौनी मीडिया परिवार द्वारा शोकसभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों ने दिवंगत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस दौरान महरौनी मीडिया परिवार के पत्रकारों एवं मीडिया प्रतिनिधियों ने पत्रकार धर्मेंद्र सिंह परमार और उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दुःख की इस घड़ी में हरसंभव साथ देने का भरोसा दिलाया।
शोकसभा में आर.पी. गोस्वामी, आशाराम तिवारी, दिनेश विदुआ, ताहर सिंह, विपिन पाण्डेय, लक्ष्मीनारायण ताम्रकार, राजीव सिंघई (मोनू), दुष्यंत बड़ोनिया, जितेंद्र तिवारी, शिवेंद्र भदौरिया, सूर्यकांत त्रिपाठी, शैलेन्द्र नायक, देवेंद्र तिवारी, संजय भौंडेले, बबलू रत्नाकर, शंकर सिंह सिकरवार, आनंद पंडा, अजय राजा, सोनू खरे, निशु दुबे, लखनलाल, आशीष सेन, ऋषि तिवारी, मनोज सेन सहित महरौनी मीडिया के समस्त पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य