द्वितीय विशाल सार्वजनिक श्रावण महोत्सव शिवालय धाम चौबयाना ललितपुर में 1 अगस्त को श्री गणेश पूजन कलश यात्रा के साथ आरंभ हुआ,कलश यात्रा नगर की माताओं बहनों ने श्री रघुनाथ जी बड़ा मंदिर से,काली बऊआ से उठायी गई एवं कथा शिवालय धाम धर्मशाला पर समापन हुआ।
परम पूज्य श्रद्धेय संत शिरोमणि श्री रविशंकर जी महाराज श्री रावतपुरा सरकार के परम शिष्य युवाचार्य राम शास्त्री जी
श्री शिवमहापुराण कथा में आज महात्मय की कथा को श्रवण कराते हुए युवाचार्य जी ने कहा – शिव महापुराण समस्त पापों को नष्ट करने वाली है, जहां शिव कथा होती है वो स्थान कैलाश बन जाता है, शिव महापुराण की कथा एक देवराज नामक ब्राह्मण किरातनगर में रहता था, वो बहुत दुष्ट था, उसने वैश्या गमन किया, ना जाने कितने पाप किए और अंत में जब वह एक शिव मंदिर पहुंचा वहां उस समय शिव महापुराण की कथा वहां हो रही थी उसने शिव कथा को सुना और वहीं मर गया,शिव कथा को श्रवण करने से उसके सारे पाप नष्ट हो गए और कैलाश से शिव के गण उसे लेने आए और वो कैलाश धाम में शिव का गण बन गया। शिव कथा से समस्त पाप कष्ट नष्ट हो जाते हैं,धन धान्य के भंडार भरते हैं और मनुष्य का जीवन आनंद हो जाता है।
कथा में यजमान एवं सहयोगी – डॉ दीपक चौबे,अजय तिवारी नीलू वरिष्ठ पत्रकार, आशीष चौबे, संजय त्रिवेदी,शिव नारायण चौबे,आशीष चौबे लंबरदार पुरानी बाखर संतोष चौबे, माधव सुनील चौबे, एवं समस्त चौबयाना के भक्त गण एवं नगर वासी सम्मिलित हो रहे हैं।










