मड़ावरा। विद्युत उपकेंद्र मड़ावरा में रविवार को भावुक माहौल के बीच उपखंड अधिकारी (एसडीओ) बिनोद कुमार राजपूत के स्थानांतरण पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। करीब चार वर्षों तक मड़ावरा में सेवाएं देने के बाद उनका तबादला झांसी जनपद के लिए होने पर विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें पुष्पमालाएं पहनाकर, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर भावभीनी विदाई दी।
समारोह में ललितपुर के अधिशासी अभियंता विशाल सिंह सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान कर्मचारियों को संबोधित करते हुए एसडीओ बिनोद कुमार राजपूत भावुक हो गए। उन्होंने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मड़ावरा में बिताया गया समय उनके जीवन की अमूल्य स्मृतियों में हमेशा शामिल रहेगा। उन्होंने नए एसडीओ के साथ मिलकर कार्य करने और उपखंड की विद्युत सेवाओं को और बेहतर बनाने का आग्रह किया।
विदाई समारोह में वक्ताओं ने श्री राजपूत के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में मड़ावरा क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हुआ। उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान प्राथमिकता के साथ किया गया तथा उन्होंने एक अधिकारी से बढ़कर मार्गदर्शक और परिवार के सदस्य की तरह पूरे स्टाफ का सहयोग किया।
इस अवसर पर उपखंड अधिकारी महरौनी मनोज कुमार कुशमारिया, उपखंड अधिकारी बाईपास लोकेश, सहायक अभियंता ललितपुर अभिनाश जैन, कार्यालय सहायक अनुराग ठाकुर, जेई मड़ावरा मनोज कुमार, जेई सौजना अब्दुल्लाह, विजिलेंस जेई किशन कुमार शुक्ला सहित ललितपुर, मड़ावरा और सौजना के बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
समारोह में विभागीय कर्मचारियों ने श्री राजपूत के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके योगदान को यादगार बताया और भावभीनी शुभकामनाओं के साथ उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए विदा किया।
समारोह में प्रभात खरे, शालू हुसैन, मोहित, रवि, दीपक गुप्ता, सोनू खटीक, अनुराग पाराशर, संदीप विदुआ, गौरव दुबे, बॉबी खटीक, अनिल कुमार, राजेश सेन, ध्रुवपाल सिंह, सूरज कुशवाहा, सत्येंद्र खटीक, मुकेश कुमार, पवन कुशवाहा, अनिल सेंगर, विजय सेंगर, कल्लू राजा, दीपक कुशवाहा, नीलेश कुशवाहा, भगवान सिंह, हरदेव सिंह, रानू नायक, भरत यादव, देशराज, रज्जू राजा, पिंकू राजा, संजू वैद्य, कुंवर लाल, सौरभ दुबे, रामचरण, सौरभझा, सोनू सिंह, केहर, नीलेश पटेरिया, तिलक सिंह, शरत सिंह सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।”









