झाँसीः- आज दिनांक 01 अगस्त 2026 को नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मैन्स यूनियन ई.एम.एस.-1 कारखाना शाखा झाँसी में शाखा अध्यक्ष रामकुमार परिहार जी की अध्यक्षता में शाखा उपाध्यक्ष कॉ.राम निवास जी का जन्मदिवस बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया।
जन्मदिवस समारोह में कारखाना के सैकड़ों युवा साथियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे जोश के साथ युवा शाखा उपाध्यक्ष कॉ.राम निवास जी को जन्म दिवस की अनंत शुभकामनाएं दी गई।
इस अवसर पर केंद्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती ऊषा सिंह, शाखा सचिव राजा भइया, शाखा अध्यक्ष कॉ.रामकुमार परिहार,शाखा कोषाध्यक्ष सुनील कुमार,चिम्मन सिंह यादव,अरविंद कुमार, बृजेश पाल , बृजभूषण,संतोष कुमार वर्मा, मदन लाल,अवनीश राजपूत, हरिप्रकाश दुबे, अविनाश गोप, नरेंद्र कुमार मीना आदि उपस्थित रहे।
अंत मे शाखाध्यक्ष काॅ. रामकुमार परिहार जी ने सभी का आभार प्रकट किया।
भवदीय
शाखा सचिव
कॉ. राजा भइया
ई. एम. एस.-1 कारखाना शाखा झाँसी










