ललितपुर। जखौरा रेलवे स्टेशन के गेट नंबर 335 पर शनिवार को अचानक तेंदुआ दिखाई देने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ड्यूटी पर तैनात एक कर्मचारी ने तेंदुए की तस्वीर अपने मोबाइल से खींच ली, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले कुछ महीनों से एक मादा तेंदुआ अपने दो शावकों के साथ स्टेशन और आसपास के क्षेत्र में लगातार देखी जा रही है। शनिवार को भी तेंदुआ रेलवे गेट के समीप दिखाई दिया, जिससे कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।
सूचना मिलने के बाद लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने तथा तेंदुओं को सुरक्षित जंगल की ओर भेजने की मांग की है। रेलवे स्टेशन एवं आसपास के ग्रामीणों से भी सतर्क रहने और तेंदुआ दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना देने की अपील की गई है।
रामजी तिवारी
संपादक, स्वराज भास्कर डिजिटल मीडिया










