सम्मान के साथ दी गई भावभीनी विदाई, महरौनी तहसील में सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारियों का अभिनंदन समारोह सम्पन्न

महरौनी, ललितपुर।
महरौनी तहसील सभागार में शनिवार को राजस्व विभाग के दो सेवानिवृत्त अधिकारियों के सम्मान में गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। उपजिलाधिकारी (न्यायिक) मु. जासिम की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में वर्षों तक उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले राजस्व निरीक्षक रामदीन विश्वकर्मा एवं प्रशासनिक अधिकारी जयराम वर्मा को भावभीनी विदाई दी गई।
समारोह के दौरान दोनों सेवानिवृत्त अधिकारियों का माल्यार्पण कर शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके लंबे सेवाकाल, कर्तव्यनिष्ठा, सरल स्वभाव, उत्कृष्ट कार्यशैली तथा प्रशासनिक दक्षता की सराहना करते हुए उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया और उनके स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी (न्यायिक) मु. जासिम, तहसीलदार (न्यायिक) श्रवण कुमार राठौर, नायब तहसीलदार (न्यायिक) आनंद लवानिया, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुष्यंत बड़ोनिया, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह, उपनिरीक्षक अरविंद्र सिंह, अधिवक्ता श्याम बिहारी तिवारी, अधिवक्ता सरफराज अली सहित अनेक अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन कानूनगो लक्ष्मी यादव ने किया, जबकि अंत में सदर लेखपाल धर्मेंद्र ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।
समारोह में तहसील के समस्त कानूनगो, लेखपाल एवं राजस्व कर्मचारियों ने दोनों अधिकारियों को पुष्पमालाएं अर्पित कर शॉल एवं श्रीफल भेंट किए तथा भावभीनी विदाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। पूरे समारोह का वातावरण आत्मीयता, सम्मान और भावनात्मक अपनत्व से ओत-प्रोत रहा।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य