*रेल सेवानिवृत्ति समारोह में ”रेल श्री प्रषस्ति-पत्र“*देकर सम्मानित किया*

झाँसीः-!!! आज दिनांक 31.07.2026 को नाॅर्थ सेन्ट्रल रेलवे मेन्स यूनियन ई.एम.एस -1 कारखाना शाखा झाँसी के तत्वाधान में उत्तर मध्य रेलवे के सबसे प्रतिष्ठित वैगन रिपेयर वर्कशॉप झांसी से अपनी लंबी और सराहनी सेवा पूरी करने वाले 15 रेल कर्मचारी साथी रेल सेवानिवृत हुए। इस अवसर पर NCRMU EMS -1 यूनियन कार्यालय में एक भव्य विदाई और बधाई समारोह का आयोजन किया गया ।

रेल सेवा निवृत्ति समारोह शाखा सचिव कॉ. राजा भइया जी के नेतृत्व में एवं शाखा अध्यक्ष कॉ.रामकुमार परिहार जी की अध्यक्षता सम्पन्न हुआ। रेल सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह कार्यक्रम के दौरान उपस्थित यूनियन पदाधिकारी एवं अन्य यूनियन के कर्मठ साथियों द्वारा रेल सेवानिवृत कर्मचारियों को शॉल, श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

*समारोह कार्यक्रम का संचालन करते हुए NCRMU EMS -1 कारखाना शाखा के शाखा मंत्री कॉ राजा भइया जी ने अपने संबोधन में कारखाना झाँसी से माह जुलाई 2026 में कुल 15 रेल कर्मचारी साथियों के लंबे कार्यकाल में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से की गई रेल सेवा की भूरी – भूरी प्रशंसा की साथ ही उनके मिलनसार स्वभाव और कार्य के प्रति उनके अनुशासित रवैया की भी प्रशंसा की।*

*इस विदाई समारोह के भावुक क्षण में केंद्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती ऊषा सिंह जी ने सभी सेवानिवृत्ति साथियों को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की और उन्होंने सभी साथियों का सेवा के दौरान मिला सहयोग उनके जीवन की अमूल्य पूंजी है।*

*शाखा के पूर्व अध्यक्ष कॉ. आशीष नायक जी ने अपने संबोधन में सभी कारखाना झांसी से सेवानिवृत्ति रेल कर्मचारियों के भविष्य की उज्जवल कामना की।*

*समारोह के अंत में शाखा अध्यक्ष कॉ. रामकुमार परिहार जी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी रेल सेवा निवृत साथियों के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखद भविष्य की कामना के साथ सभी का आभार व्यक्त किया।*

इस अवसर पर केंद्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती ऊषा सिंह शाखा सचिव कॉ.राजा भइया,शाखा अध्यक्ष कॉ रामकुमार परिहार, शाखा कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, शाखा उपाध्यक्ष दयाशंकर यादव, रामनिवास, सुनील शर्मा, चिम्मन सिंह यादव, शाखा सहायक सचिव अरविंद मीणा, शाखा के पूर्व अध्यक्ष कॉ आशीष नायक, के.के.निरंजन, सुरेंद्र सिंह यादव, सुदामा प्रसाद राय,यूथ विंग सचिव बृजभषण शाक्या, मदन लाल अरविंद कुमार ,नरेंद्र कुमार मीना, संतोष कुमार वर्मा , मनोज साहू, संजय बनोरिया, निर्भय सिंह कुशवाहा, सत्य पाल आदि उपस्थित रहे।

अंत मे शाखा अध्यक्ष काॅ. रामकुमार परिहार जी ने सभी का आभार प्रकट किया।
भवदीय
*कॉ.राजा भइया*
शाखा सचिव
ई.एम.एस.-1, कार./झाँसी

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य