गिरारगिरी में 2 अगस्त को होगा चातुर्मास कलश स्थापना समारोह

ललितपुर। श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र गिरारगिरी जी में गणाचार्य श्री विरागसागर जी महाराज की प्रभावक शिष्या गणनी आर्यिका 105 विन्ध्यश्री माताजी (ससंघ) के मंगल सान्निध्य में वर्षायोग 2026 की स्थापना का भव्य आयोजन 2 अगस्त, रविवार को दोपहर 12 बजे से किया जाएगा।
मीडिया प्रभारी डॉ सुनील संचय ने बताया कि चातुर्मास कलश स्थापना समारोह में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान एवं मंगल कार्यक्रम होंगे।
समिति के महामंत्री प्रदीप जैन मड़ावरा के अनुसार वर्षायोग के दौरान प्रतिदिन प्रातः 7 बजे से नित्य नियम, सामायिक एवं शास्त्र स्वाध्याय तथा सायं 6:15 बजे से आरती-दीप आराधना होगी। प्रत्येक रविवार प्रातः 8:30 बजे गुरु माँ का विशेष प्रवचन भी होगा।
इस अवसर पर आर्यिका 105 विन्ध्यश्री माताजी के साथ आर्यिका 105 विद्वतश्री माताजी, आर्यिका 105 सुनन्दन माताजी, आर्यिका सुवंदन माता जी,सुचन्दन माता जी, सुदर्शन माता जी सहित आर्यिकाओं का भी सान्निध्य रहेगा। आयोजक ट्रस्ट समिति, प्रबंध समिति, वर्षायोग समिति एवं सकल दिगंबर जैन क्षेत्रीय समाज ने श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने का आह्वान किया है।

trfgcvkj.blkjhgfd
Picture of रामजी तिवारी मड़ावरा

रामजी तिवारी मड़ावरा

चीफ एडिटर – स्वराज भास्कर

रामजी तिवारी मड़ावरा एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की जमीनी खबरों को सटीकता और विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों के अनुभव के साथ, उनका उद्देश्य समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य